बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तेरापन्थ महिला मंडल जसोल का पेप्स मियर सर्विक्स सर्वाइकल कैंसर टेस्ट कैंप का आयोजन
लगभग 100 महिलाओ की हुई निशुल्क टेस्टिंग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा अध्यक्ष ममता मेहता की अध्यक्षता में “आरोग्यम प्रोजेक्ट” के तहत, पेप्स मियर सर्विक्स सर्वाइकल कैंसर निःशुल्क टेस्ट केम्प का आयोजन किया गया।
सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंडल मंत्री जयश्री सालेचा ने बताया कि निर्धारित समय पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पालीवाल द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दी गई। साथ ही केंसर रोग की विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ममता मेहता ने कहा कि डॉक्टरों भगवान का दूसरा रूप होता है। इस तरह टेस्टिंग करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है, भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। ऐसे भगवान रूपी डॉक्टर को बहुत बहुत आभार ज्ञापन करते है। साधुवाद देते है,जो अपने से पहले अपने मरीज को अहमियत देते है। शिविर में लगभग 100 महिलाओ ने अपनी टेस्टिंग करवाई। कार्यक्रम में अभातेममं विशेष आमंत्रित सदस्य सारिका बागरेचा, महासभा कार्यकारिणी सदस्य गौतमचन्द सालेचा, जसोल चिकित्सा प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह राजपुरोहित, डॉ. विरधाराम, डूंगरचन्द सालेचा, पवन नाहटा, जसोल सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी, युवक परिषद उपाध्यक्ष तरुण भंसाली, ओसवाल समाज अध्यक्ष अशोककुमार ढेलडिया, भीखचंद मेहता, कान्तिलाल ढ़ेलडिया, धनराज सालेचा, प्रकाश छाजेड़ सहित महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष रक्षा सालेचा ने किया तथा सभी के सहयोग के आभार ज्ञापन किया।

Subscribe to my channel


