उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सहायता केन्द्रों पर प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे बीएलओ, दावे-आपत्तियों में करेंगे मदद

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने जारी की विज्ञप्ति

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 05 फरवरी 2026 (सू.वि.)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनपद में संचालित मतदाता सहायता केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता सहायता केन्द्र पर बीएलओ के पास दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली की प्रति, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची की प्रति उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण-2003 की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली भी केन्द्र पर रखी जाएगी।

समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत मतदाता सहायता केन्द्रों पर फार्मों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत कम से कम 50-50 की संख्या में फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 तथा फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) उपलब्ध कराए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी पात्र नागरिकों को मतदाता मैपिंग, नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियों के फार्म भरने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button