धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव तीसरे दिन भी जारी, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
खेजड़ी संरक्षण को लेकर बीकानेर में चल रहा “खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” आंदोलन तीसरे दिन भी पर्यावरण प्रेमियों और संतों के सानिध्य में मजबूती से जारी रहा। इस आंदोलन को राजनीतिक और सामाजिक समर्थन भी लगातार मिल रहा है।
महापड़ाव के तीसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, वरिष्ठ नेता मलखान सिंह बिश्नोई, किसनाराम बिश्नोई सहित कई गणमान्य लोगों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि मरुस्थलीय जीवन, संस्कृति और पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेजड़ी के संरक्षण को लेकर जब तक प्रशासन और सरकार की ओर से ठोस एवं लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
नेताओं ने कहा कि खेजड़ी पेड़ ने सदियों से राजस्थान की धरती, पशुधन और जनजीवन को संजीवनी दी है। इसके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।
उन्होंने दो टूक कहा —
“हमारे लिए सबसे पहले खेजड़ी है।”
महापड़ाव में संत समाज, पर्यावरण कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खेजड़ी बचाने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


