बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी भवन बालोतरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 मरीजों को मिला लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
आज रोटरी भवन, बालोतरा में रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां प्रदान की गईं। जांच के दौरान 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, बाड़मेर में पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
इस शिविर का आयोजन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन (इंडिया), अहमदाबाद के मार्गदर्शन में तथा वाघ बकरी चाय परिवार के सहयोग से किया गया। सह-प्रायोजक के रूप में संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र, जोधपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाघ बकरी चाय के प्रतिनिधि अजय भाई, ब्लाइंड पीपल्स एसोशिएशन इंडिया के प्रतिनिधि भरत जोशी एवं रामस्वरूप संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधि मनोज चौधरी शिविर में शामिल हुए और शिविर गतिविधियों को सुचारू रूप दिया। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई और जरूरत के अनुसार उपचार की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगी संस्थाओं एवं चिकित्सक दल का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के
अध्यक्ष – सीए पवन गर्ग,
सचिव – हितेंद्र छाजेड़,
संस्थापक अध्यक्ष – डॉ. संतोष शिवनानी,
संस्थापक सचिव – सीए ओम बांठिया,
कोषाध्यक्ष – शांतिलालजी,
राहुल अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Subscribe to my channel


