जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बेरी गौरव अवार्ड हेतु 16 विशिष्ट प्रतिभाओं का चयन
22 फरवरी को 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में होगा भव्य आयोजन

थार संवाद डॉक्टर रामदयाल भाटी
जयपुर: अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक की भूमिका में रहे, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री भगवती प्रसाद बेरी की जयन्ति महोत्सव के समापन अवसर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को जयपुर में एक अत्यंत गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन रखा गया है।
मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता ने बताया कि मंच के प्रेरक सदस्यों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभाओं के नाम प्रस्तावित किए गए। प्राप्त प्रस्ताव-पत्रों का सूक्ष्म परीक्षण एवं गहन अध्ययन मंच की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत डॉ. हुकुमचन्द गणेशिया, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं चांसलर द्वारा किया गया, जिसके उपरांत प्रथम चरण में 16 विशिष्ट प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
चयनित प्रतिभाओं में— श्री हनुमान प्रसाद (बीदासर, चूरू),श्री जगदीश चौहान (बिलाड़ा, जोधपुर),श्री बाबूलाल विश्नोई (गोलिया गर्वा, बालोतरा),श्री शिवकुमार जोशी (भिनाय, अजमेर),श्री लोकेश कुमार गुप्ता (भवानीमंडी, झालावाड़),श्री राकेश दत्ता शर्मा (जयपुर),श्री रजत बैजल (नई दिल्ली),श्री भुवनेश्वर प्रसाद पाल (गांव जोधपुर),श्री मुकेश सुवालका (भीलवाड़ा),श्री प्रकाश बेनीवाल (बनाड़, जोधपुर),श्री पवन कुमार शर्मा (रूपवास, भरतपुर),श्री भरत लाल लक्षकार (बर, ब्यावर),श्री अनिल कुमार जैन (छीपाबड़ोद, बारा), श्री कैलाशचन्द चावरिया (बीकानेर),श्री ओमप्रकाश (फतेहगढ़, हनुमानगढ़) एवं श्री अजीत कुमार जैन (मांगरोल, बारा) सम्मिलित हैं।
चयनित प्रतिभाओं को “बेरी गौरव अवार्ड” से जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान मंच के प्रेरणास्रोत एवं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में संपन्न होगा, जो मंच की अंतरराष्ट्रीय समरसता, वैश्विक बंधुत्व एवं “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना का सशक्त प्रतीक है।
समारोह के दौरान न्यायमूर्ति श्री भगवती प्रसाद बेरी के न्यायिक, सामाजिक एवं वैचारिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं मूल्यों पर आधारित विचारों का प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर वे प्रमुख प्रेरणास्रोत वक्ता की भूमिका में भी स्मरणीय रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ न्याय, समरसता, शांति एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा।
Subscribe to my channel


