उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन की भारतीय परंपरा पर परिचर्चा आज

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। दिव्यम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “योग और प्राकृतिक चिकित्सा: स्वस्थ जीवन की भारतीय परंपरा” रखा गया है, जिसमें योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के समन्वय पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे।
यह कार्यक्रम 8 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:30 बजे पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज, पचपेड़िया रोड, बस्ती में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी—
दवाओं से पहले योग अपनाने की आवश्यकता,
प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों को जड़ से समाप्त करने के उपाय,
शरीर, मन और आत्मा का समग्र विकास।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत उपस्थित रहेंगे। वे स्वस्थ जीवनशैली, योग साधना और प्राकृतिक चिकित्सा की वैज्ञानिकता पर अपने विचार साझा करेंगे।
कार्यक्रम के संस्थापक योगाचार्य सनो दूबे ने बताया कि यह पहल लोगों को औषधि-निर्भरता से हटाकर प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों की ओर प्रेरित करने के लिए की गई है। उन्होंने आम जनता, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 8090241223

Subscribe to my channel


