देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
22 फरवरी को निकलेगी गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान की भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा पोस्टर का किया गया विमोचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जय गुरुदेव की 🙏
बीकानेर।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इसी क्रम में शोभायात्रा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
पोस्टर का विमोचन राजपुरोहित समाज बीकानेर के आदरणीय गुमान सिंह जी देसलसर, वरिष्ठ समाजसेवी व बड़े भाई साहब डॉक्टर अजय सिंह जी देसलसर एवं महापौर पति विक्रम सिंह जी देसलसर के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राजपुरोहित विकास मण्डल बीकानेर के अध्यक्ष विकास सिंह मेहरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक राजपुरोहित, बड़ी सवाई कुलदीप सिंह बापेउ, निखिल सिंह देसलसर, अंकित सिंह चंपाखेड़ी, राहुल सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान की शोभायात्रा समाज में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने “जय खेतेश्वर” के जयकारों के साथ शोभायात्रा की सफलता की कामना की।
जय खेतेश्वर 🙏

Subscribe to my channel


