उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊशिक्षास्वास्थ्य
एक्यूप्रेशर: जनस्वास्थ्य के लिए प्रभावी बहुउपयोगी चिकित्सा पद्धति — डॉ. नवजोत सिंह

बस्ती से वेदान्त सिंह
लखनऊ (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)।
एक्यूप्रेशर आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक प्रभावी एवं प्राकृतिक उपचार पद्धति के रूप में तेजी से मान्यता प्राप्त कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर यह धारणा है कि एक्यूप्रेशर केवल दर्द या मोच के इलाज तक सीमित है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नवजोत सिंह के अनुसार, एक्यूप्रेशर के माध्यम से अनेक आपातकालीन और आकस्मिक रोगों में राहत मिल सकती है। शरीर के विशिष्ट बिंदुओं पर वैज्ञानिक ढंग से नियंत्रित दबाव देकर विभिन्न शारीरिक समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस पद्धति से हड्डी एवं जोड़ संबंधी विकार, सर्वाइकल-स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, दमा, किडनी एवं गॉल ब्लैडर की पथरी, अल्सर, गैस्ट्राइटिस, एपेंडिसाइटिस, पक्षाघात (पैरालिसिस), हृदय रोग, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, टी.बी., कैंसर और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों में भी सहायक उपचार प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है।
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित “द पॉजिटिव हीलिंग” संस्थान इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह संस्थान पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को एक्यूप्रेशर उपचार के साथ-साथ साहित्य, उपकरण एवं प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हो सकें।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एक्यूप्रेशर का नियमित अभ्यास सही मार्गदर्शन में किया जाए तो यह जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

Subscribe to my channel


