उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

एक्यूप्रेशर से मासिक धर्म की समस्याओं में राहत: विशेषज्ञ मनीषा सिंह

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

प्रयागराज (वेदांत टाइम्स)।

अखंड एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट इंस्टीट्यूट, प्रयागराज की वरिष्ठ एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट श्रीमती मनीषा सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य में मासिक धर्म (ऋतु स्राव) से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि खान-पान और दिनचर्या में बदलाव कर एक्यूप्रेशर के माध्यम से महिलाएं अपने जीवनकाल में होने वाली कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकती हैं।

श्रीमती सिंह ने बताया कि महिलाओं को अपने जीवन में सबसे अधिक महावारी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अनियमित मासिक धर्म, अत्यधिक दर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और रक्तस्राव की अधिकता जैसी समस्याएं अक्सर महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करती हैं। ऐसे में एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में उभरकर सामने आया है।

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक नैसर्गिक प्रक्रिया है, जो किशोरावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति तक महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा रहती है। सामान्यतः मासिक चक्र लगभग 28 दिनों का होता है, जिसमें 4–5 दिन रक्तस्राव रहता है। यदि यह चक्र अनियमित हो जाए तो यह शरीर में हार्मोनल असंतुलन, पोषण की कमी या तनाव का संकेत हो सकता है।

श्रीमती मनीषा सिंह के अनुसार, नियमित एक्यूप्रेशर से गर्भाशय संबंधी विकारों में सुधार, दर्द में कमी, मानसिक तनाव में राहत तथा हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को सही आहार, पर्याप्त नींद, योग व एक्यूप्रेशर को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

संस्थान की ओर से जल्द ही महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मासिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और एक्यूप्रेशर उपचार पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button