उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू महासंघ ने किया समरसता भोज का आयोजन
हिन्दू समाज को एकजुट कर उन्हें और शक्तिशाली बनाने का संकल्प

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा सोमवार को जिला महामंत्री नागेन्द बहादुर सिंह सिंह के संयोजन में संत शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा, निकाली गई। गौतम इण्टर कालेज पिपरा गौतम में समरसता भोज के साथ ही वक्ताओं ने हिन्दू समाज की रक्षा, संकट में सहयोग और एकजुटता पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासंघ द्वारा योगदान के लिये विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास ने समाज को जो संदेश दिया उस पर चलने की जरूरत है।
मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य अलग-अलग धड़ों में बटे हिन्दू समाज को एकजुट कर उन्हें और शक्तिशाली बनाना है। प्रदेश महामंत्री राना दिग्वििजय सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री हियुवा अरूण भारती, अभय सिंह, सुधीर सिंह, लल्लू पाण्डेय, हरिओम प्रकाश, अजय मिश्र,रेखा, शिवलाल प्रेमी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के साथ ही अनेक वक्ताओं ने विस्तार से कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डाला। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि हिन्दू समाज की एकजुटता के लिये प्रायः अनेक रचनात्मक आयोजन किये जाते हैं। इसके साथ ही हिन्दू हितों की रक्षा के लिये अनवरत संघर्ष जारी है।
कार्यक्रम में रंजीत यादव, रमेश गुप्ता, विनेन्द्र सिंह ‘पप्पू’, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राजेश तिवारी, मम्मू सिंह, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अनुसुईया मिश्रा, कंचन विश्वकर्मा, साधना, कुलदीप मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, पैडा वाले बाबा गोविन्ददास, मनमोहन त्रिपाठी, नागेन्द्र बहादुर सिंह, विपिन प्रताप, सौरभ चतुर्वेदी, बालकृष्ण सिंह, महेश हिन्दुस्तानी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, उपेन्द्र सिंह, विजयशंकर शुक्ल, अनिल यादव, अरविन्द पाण्डेय, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, सन्तोष सिंह, प्रशान्त गुप्ता, विजय भान सिंह, अजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह के साथ ही विभिन्न संगठनों और विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


