उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जयन्ती पर ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने संत रविदास को किया नमन

संत रविदास ने समाज के मन की ताकत को समझा-मूलचंद आजाद

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देने वाले संत और समाज सुधारक संत रविदास की जयंती पर जनपद में अनेक आयोजन किये गये।

रविवार को विधानसभा बस्ती सदर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में आजाद समाज पार्टी (भाईचारा कमेटी) के जिला अध्यक्ष मूलचंद आजाद ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। कहा कि संत रविदास ने लोगों को मन की ताकत को समझाते हुए अपने दोहों के जरिए जो सीख दी, वो आज भी लोगों को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर रही है।

साऊंघाट तृतीय जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पकरी नासिर, धौरहरा, रमवापुर, कनैली, बिल्लौर, सोनहटी, खझौला, नरियाव, मुजहाना, भुड़ली, कुर्थिया सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रमों में आजाद समाज पार्टी (भाईचारा कमेटी) के जिला अध्यक्ष मूलचंद आजाद ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जिसे आज के समाज में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलें तो समाज से भेदभाव, अशिक्षा और कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की अपील की। मूलचंद आजाद ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों को पहचान सकता है। इस मौके पर प्रवीण राना, सोनू सिंह गौतम, देवेंद्र कुमार बौद्ध, राहुल राव, राम आशीष गौतम, गोविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button