ऑपरेशन स्माइल तहत जिला पुलिस एवम क्राइम ब्रांच शक्ति वाहिनी संस्था एवम् चाइल्ड लाइन टीम ने भीख मांगने वाले व् कबाड़ा बीनने वाले 5 बच्चों को रेस्क्यू किया

जिला मेवात के तावडू से ब्यूरो चीफ राजेश शर्मा
तावडू 27 अप्रैल: – पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपी सिंह आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध ब्यूरो के कुशल मार्गदर्शन में एक अप्रैल 2023 से राज्य भर में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया है | इस कड़ी में नूह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में बच्चो के उज्जवल भविष्य तथा पथ प्रदर्शन के लिए चलाए गए ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शहर थाना नूह प्रभारी राजबीर सिंह पुलिस टीम एवम् क्राइम ब्रांच से एएसआई कुलदीप, हेड कांस्टेबल धर्मपाल, और हेड कांस्टेबल संजय के नेतृत्व में एन जी ओ शक्ति वाहिनी से अधिवक्ता सुमन व नरेश, चाईल्ड लाइन से राशिद और कविता के साथ मिलकर शहर नूह में भीख मांगने व् कबाड़ा बीनने वाले 5 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू करने का सराहनीय कार्य किया है | मिली जानकारी के अनुसार बच्चो की सुरक्षा एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशाअनुसार पुलिस के मार्गदर्शन में ऑपरेशन स्माइल अभियान जिला नूह में भी चलाया जा रहा है | ऑपरेशन स्माइल में स्कूल जाने की बजाय कार्य करने या भीख मांगने वाले बच्चो को रेस्क्यू कर उनकी काउंसलिंग की जाती है तथा उनके माता पिता को बुलाकर बच्चो को स्कूल भेजने के लिए अवगत कराया जाता है | दिनांक 26.04.2023 को ऑपरेशन स्माइल पहल के तहत क्राइम ब्रांच, शक्ति वाहिनी, चाइल्ड लाइन एवम जिला पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा 5 बच्चो को रेस्क्यू किया गया | रेस्क्यू के दोरान एक बच्चा भीख मांगता हुआ पाया गया जोकि बोलने व् सुनने में असमर्थ था जिससे अपना नाम गाँव व् माता पिता का नाम नहीं बता पाया | तब टीम ने बच्चे का मेडिकल चेक-अप कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चे को दीपालय बाल ग्रह में छोडकर आए | बच्चे के परिज़नो की तलाश जारी है जल्द ही बच्चे को उसके परिज़नो तक पहुँचाया जाएगा | बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश देशवाल और संजय कुमार ने बच्चों से कहा की कबाड़ा बीनने की बजाय स्कूल जाए व उनके माता पिता से लिखित में लिया की बच्चो से कभी कबाड़ा नहीं बिनवाकर उन्हें स्कूल भेजेंगे | इसके बाद बच्चे कबाड़ा बीनते हुए पाए जाते है तो माता पिता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी । बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार शक्ति वाहिनी से अधिवक्ता सुमन, नरेश और अनिल द्वारा काउंसलिंग करने के पश्चात बच्चो को माता पिता के लिए सुपूर्त किया गया व् बच्चो के माता पिता ने विश्वास दिलाया की बच्चो से कबाड़ा नहीं बिनवाकर उन्हें स्कूल भेजेंगे।
Subscribe to my channel


