उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, पारदर्शी मतदाता सूची पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 31 जनवरी 2026 (सू.वि.)

रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुचिता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अब मतदाता बनने की अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गहन जांच कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराएं, जिससे कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी कि दावे एवं आपत्तियों की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित है। अब तक कुल 22,950 फार्म प्राप्त हो चुके हैं। निरंतर सुनवाई और समीक्षा के माध्यम से आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत नो-मैपिंग डाटा 1,11,672 है, जबकि कुल मैप्ड डाटा 14,90,471 तक पहुंच चुका है।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ/एसडीएम सत्येन्द्र सिंह, शत्रुघन पाठक, मनोज प्रकाश, पीडी राजेश कुमार, जावेद पिण्डारी, बाबूराम सिंह, के.के. तिवारी, गुलाब चन्द्र सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप मौर्य, अखण्ड प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र, ओमप्रकाश, अजय पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button