उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
31 जनवरी को मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान, सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 जनवरी 2026 (सू.वि.)
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अगला विशेष अभियान दिवस 31 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अभियान दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपरान्ह 04:30 बजे तक जनपद के सभी पदाभिहित स्थलों एवं मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फॉर्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), फॉर्म-6A, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। ऐसे सभी पात्र मतदाता, जिनका नाम दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में संशोधन, विलोपन अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों के लिए संबंधित सुसंगत फार्म भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
Subscribe to my channel


