उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 जनवरी 2026 (सू0वि0):

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल स्तर पर औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट योजना के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर वृहद औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर निवेश को बढ़ावा देना तथा उद्यमियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग स्थापना, निवेश और स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मण्डल गौरव मिश्र ने बताया कि जनपद बस्ती में 228 इकाइयों द्वारा 2953 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है, जिससे 5125 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

वहीं सिद्धार्थनगर में 109 इकाइयों द्वारा 597.96 करोड़ रुपये का निवेश कर 4358 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव है।

संतकबीरनगर में 108 इकाइयों द्वारा 2733.05 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश कर 8469 लोगों को रोजगार प्रस्तावित है।

पूरे बस्ती मण्डल में कुल 425 निवेशकों द्वारा 6384.01 करोड़ रुपये के निवेश से 22022 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव है। इसके सापेक्ष अब तक 325 निवेशकों के 5050.70 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं, जिससे 15154 लोगों को रोजगार प्राप्त हो चुका है।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी वित्त पोषण योजना तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।

औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित कोई भी मामला बैठक में प्रस्तुत नहीं हुआ।

इस दौरान उद्यमी अशोक अग्रवाल ने सड़क से विद्युत लाइन ले जाने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत 11 केवी पाण्डेय बाजार एवं 11 केवी हथियागढ़ फीडर पर पोल लगाए जा चुके हैं, लेकिन तार अब तक नहीं खींचे गए हैं। इस पर मण्डलायुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, बस्ती को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग बस्ती हरेन्द्र प्रताप, संतकबीरनगर राजकुमार शर्मा, सिद्धार्थनगर उदय प्रकाश पासवान, एसई विद्युत संतकबीरनगर, आरसेटी निदेशक मृत्युंजय मिश्रा, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री एच.सी. शुक्ल, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द पाठक, सहित विभागीय अधिकारी, उद्यमी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button