उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती से 27 आपदा मित्र 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण हेतु लखनऊ रवाना

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 जनवरी 2026 (सू.वि.)

जनपद बस्ती से चयनित 27 आपदा मित्र आज 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय, लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को सशक्त बनाना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि आपदा मित्र योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत देश के 350 आपदा-संवेदनशील जिलों में लगभग 1 लाख सामुदायिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आपदा के समय समुदाय स्वयं पहला प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) बन सके।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को बाढ़, चक्रवात, भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने के साथ-साथ खोज एवं बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, अग्नि सुरक्षा तथा आपदा पूर्व तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का मूल मंत्र “आपदा मित्र – आपका मित्र” है, जो आपदा के समय समुदाय की त्वरित सहायता सुनिश्चित करता है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के दौरान सरकारी सहायता पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आपदा मित्र ही सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्य में जुटते हैं। ये स्वयंसेवक घायलों को प्राथमिक उपचार, फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा राहत सामग्री के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व में आई विभिन्न आपदाओं के दौरान आपदा मित्रों की सक्रियता से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया गया है।

प्रस्थान से पूर्व अपर जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह की सराहना की और कहा कि ये युवा स्वयंसेवक जनपद के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने सभी को सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने भी आपदा मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा मित्र योजना आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। बस्ती से चयनित 27 आपदा मित्र न केवल अपने क्षेत्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे, बल्कि प्रदेश के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। उनके प्रयासों से एक मजबूत, सजग और आपदा-प्रतिरोधी समाज का निर्माण संभव होगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button