बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विंग के बंद गेट का ताला तोड़ा, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विंग के मुख्य गेट को लंबे समय से बंद रखने के विरोध में आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ होकर बंद गेट के ताले को तोड़ दिया।

बताया गया कि मर्दाना विंग का गेट काफी समय से बंद था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गेट खोलने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आज मौके पर डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सिंवर, निवर्तमान पार्षद जितेंद्र सिंह, विक्रम राजपुरोहित, भव्य भाटी, प्रेम धांधल और हिमांशु गुप्ता सहित अनेक युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब गेट चाबी से नहीं खुला तो मजबूरन हथौड़ी की मदद से गेट का ताला तोड़ा गया।

इस दौरान डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा,

“हम लंबे समय से गेट खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा था। मजबूरी में हमें यह कदम उठाना पड़ा।”

वहीं वेद व्यास ने आरोप लगाया कि,

“पीबीएम प्रशासन जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।”

युवा मोर्चा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगे भी मरीजों की सुविधाओं की अनदेखी की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button