उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर आयुक्त सभागार, बस्ती में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें भारत की स्वतंत्रता में उत्तर प्रदेश की महान विभूतियों के योगदान, विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना तथा एक जिला – एक व्यंजन जैसे कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से भी देश का एक प्रमुख राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. जीवन लाल, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शमीम अहमद, महेन्द्र कुमार सहित मंडल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Subscribe to my channel

