रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 7376 3261 75
खीरी, 22 जनवरी 2026: जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने आज 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त हरमन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लगदहन थाना सम्पूर्णानगर को चोरी की 01 अदद रेंजर साइकिल व चोरी के 2000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में की गई। थाना सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।