देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस बैनर का अनावरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल जसोल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा अध्यक्ष ममता मेहता के अध्यक्षता में “अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस” बैनर का अनावरण पुराना ओसवाल भवन में किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साथ ही तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया गया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष ममता मेहता ने दिया।
बैनर का अनावरण मुख्य अतिथि आयुर्वेद हॉस्पिटल जसोल प्रभारी डाक्टर बजरंग शर्मा द्वारा किया गया। डाक्टर बजरंग शर्मा द्वारा कैंसर पर मोटिवेशनल स्पीच से संपूर्ण जानकारी दी गई। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष रक्षा सालेचा ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री जयश्री सालेचा ने किया। इस अवसर पर विशेष उपस्थिति स्थानकवासी व मूर्तिपूजक महिला मंडल सदस्यो की रही। तेरापन्थ महिला मंडल जसोल की उपस्थिति सराहनीय रही।

Subscribe to my channel


