धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा खेल संस्थान ने गौ शाला में लापसी खिलाकर की सेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गौ शाला में लापसी खिलाने का पुण्य सेवा कार्य किया गया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में लगातार गौ सेवा और मानव सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
खेल संस्थान द्वारा गौ वंश की सेवा में रेडियम बेल्ट बांधने, कंबल वितरण, राशन सामग्री वितरण सहित अन्य सेवाओं में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। युवाओं द्वारा आर्थिक सहयोग के माध्यम से संस्थान को गति और संबल मिल रहा है, जो अतुलनीय है।
हाल ही में, संस्थान की कार्यकारिणी सदस्यों सचिव दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला, सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत, सह सचिव ललित गोयल की पहल से गौ शालाओं में लापसी वितरण का कार्य संपन्न हुआ।
अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि सर्दियों में लापसी गौ वंश के लिए स्वास्थ्यवर्धक औषधि का कार्य करेगी और यह नियमित रूप से वितरित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की सेवाओं का विस्तार करते हुए आवश्यकता अनुसार गौ सेवा और मानव सेवा में सहयोग करना सभी सदस्यों का दायित्व है, ताकि इसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।
इस अवसर पर संस्थान के सदस्य मुकेश सिंह, जगदीश जाखड़, मनीष अग्रवाल, विजय त्रिवेदी, सुजीत जोश, अनुराग अग्रवाल, अवदेश अग्रवाल, निखिल जोशी, सोनू जाट, महेश बाफ़ना, मुकेश मेहता, विशाल पूरी, राम अग्रवाल, भरत अग्रवाल, रामनिवास विश्नोई, जीतेन्द्र मेहता, अमित दवे, कमलेश बालोच, महावीर लूणीया, अशोक सैन, मांगीलाल खत्री, कनु खत्री, नवीन जिंदल उपस्थित रहे।
कृष्णा खेल संस्थान का यह प्रयास न केवल गौ सेवा को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में सेवा भाव और मानवता की प्रेरणा भी जगाता है।

Subscribe to my channel


