उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली तेज करने व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 20 जनवरी 2026 (सू.वि.)।
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।
उन्होंने प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिया कि समय-समय पर खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग कर गुणवत्ता की जांच की जाए। उन्होंने न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए धारा 34, 67 एवं वरासत से जुड़े मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों की राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वे कार्ययोजना बनाकर निरंतर अभियान चलाएं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न होने पाए और समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर डॉ. सरोज, उपायुक्त आबकारी एस.के. पाण्डेय, उप निदेशक प्रशासन मंडी परिषद ज्योति यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक, खान अधिकारी प्रशान्त अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


