उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

न्यूनतम रिस्पांस टाइम में त्वरित सहायता के लिए यूपी-112 बस्ती के प्रभारी निरीक्षक सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)।

जनता को कम से कम रिस्पांस टाइम में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, बेहतर रिस्पांस टाइम बनाए रखने तथा उत्कृष्ट जनव्यवहार के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा बस्ती के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने यू0पी0-112 के कार्यों को न केवल प्रभावी बनाया, बल्कि कर्मियों को व्यावसायिक रूप से दक्ष करते हुए जनपद को प्रदेश स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उनके नेतृत्व में कम से कम समय में पीड़ितों तक पुलिस सहायता पहुंची, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा 22 अगस्त 2025 को नियुक्ति के उपरांत निरंतर पीआरवी पर तैनात समस्त कर्मियों एवं जनपदीय कंट्रोल रूम आरओआईपी के कर्मचारियों को कार्यशाला व गोष्ठियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। दिन-रात्रि चेकिंग कर पीआरवी कर्मियों का अनुशासन, टर्नआउट और कार्यकुशलता बेहतर बनाई गई। साथ ही जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग एवं फीडबैक सेल का गठन कर पीआरवी कर्मियों को प्रोफेशनल एवं स्मार्ट बनाया गया।

इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि यू0पी0-112 जनपद-बस्ती ने रिस्पांस टाइम, कॉलर संतुष्टि फीडबैक एवं जनपदीय पोर्टल रैंकिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माह दिसंबर 2025 में आपातकालीन परिस्थितियों में मात्र 04.16 मिनट के औसत रिस्पांस टाइम के साथ प्रदेश में द्वितीय तथा जोन व रेंज स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय-समय पर डेमो एवं प्रशिक्षण के माध्यम से घटना स्थल को सुरक्षित रखने, आग बुझाने, साक्ष्य संकलन, उत्कृष्ट टर्नआउट तथा पीड़ित व कॉलर से शालीन व्यवहार के निर्देश दिए जाते रहे, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में पीआरवी कर्मी घटनास्थल पर प्रोफेशनल ढंग से कार्य कर रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजन में यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की छवि और सुदृढ़ हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यू0पी0-112 जनपद-बस्ती भविष्य में भी न्यूनतम समय में आपात सहायता उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button