उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: मतदाता सूची 18 जनवरी को पढ़ी जाएगी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 जनवरी 2026:

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल चौहान ने जानकारी दी है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत, 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों को 18 जनवरी 2026 (रविवार) को पुनः पढ़ा जाएगा।

इस अवसर पर सभी जनसामान्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट और स्थानीय प्रतिनिधि से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची पढ़ने में भाग लें।

समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक।

प्रतिपाल चौहान ने यह भी बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के तहत दावे और आपत्तियां 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक स्वीकार की जाएँगी। यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित सूची में नहीं है, तो वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जोड़ सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन, या निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8, और अपमार्जन के लिए फॉर्म-7 भरकर संबंधित बीएलओ/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जमा किया जा सकता है।

सभी फॉर्म-6, 6क, 7 और 8 बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं।

निर्वाचक नामावलियों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मतदाता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय या टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button