उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जनवरी 2026: तहसील बस्ती सदर में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों का निस्तारण तत्परता से किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 08 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। विभागवार स्थिति इस प्रकार रही:
राजस्व विभाग: 16 मामले
पुलिस विभाग: 08 मामले
विकास विभाग: 06 मामले
विद्युत विभाग: 05 मामले
अन्य विभाग: 06 मामले
इस कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-4 दिनेश मोहन, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, एसडीओ विद्युत खण्ड रूधौली आशीष मिश्रा, सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, सीवीओ अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के निस्तारण में विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष जोर दिया।

Subscribe to my channel


