उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का निरीक्षण: मण्डलायुक्त अखिलेख सिंह का संतकबीर नगर भ्रमण 18 जनवरी को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जनवरी 2026: सू.वि. मण्डलायुक्त अखिलेख सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए संतकबीर नगर में आयोजित प्रथम भ्रमण कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
प्रारंभ में यह भ्रमण 20 जनवरी 2026 को निर्धारित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इसे 18 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डलायुक्त प्रातः 10.30 बजे से सायं 04.00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सायं 04.00 से 04.30 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक आयोजित करेंगे।
कार्यक्रम का अंतिम चरण सायं 04.30 से 05.00 बजे तक रहेगा, जिसमें जनपद के माननीय सांसद, विधायक एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
मण्डलायुक्त अखिलेख सिंह ने अधिकारियों और राजनैतिक दलों से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया है, ताकि निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
Subscribe to my channel


