बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष से विक्रम सिंह असाड़ा की भेंट, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा से भाजपा नेता विक्रम सिंह असाड़ा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन में आगामी गतिविधियों, युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के गठन और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के अवसर पर विक्रम सिंह असाड़ा ने शंकर गोरा को उनके नवीन दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने इस अवसर पर कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने को लेकर भी दोनों पक्षों ने सकारात्मक विचार साझा किए। इस भेंट ने आगामी युवा गतिविधियों और कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं।

Subscribe to my channel


