देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मनरेगा में नियमों का बदलाव कर मजदूरों का हक छीना जा रहा है – प्रियंका मेघवाल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा के जिलाध्यक्ष प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में डाक बंगला बालोतरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाड़मेर–जैसलमेर–बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार का अधिकार दिया। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा के बजट में कटौती कर और जटिल नियम लागू कर गरीब मजदूरों का हक छीन रही है। यह सीधे-सीधे संविधान द्वारा प्रदत्त रोजगार के अधिकार पर हमला है। कांग्रेस पार्टी देशभर में मनरेगा को मजबूत करने के लिए लगातार आवाज उठा रही है। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए, 200 दिन रोजगार की गारंटी दी जाए तथा मजदूरी दर को महंगाई के अनुरूप बढ़ाया जाए। पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा के नियमों में बदलाव कर इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का सुनियोजित षड्यंत्र रच रही है। आज हालात यह हैं कि ग्रामीण मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा, और जिनको काम मिलता भी है उन्हें महीनों तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा। इसका सीधा असर ग्रामीण गरीबों, किसानों और श्रमिक परिवारों पर पड़ रहा है, जो गंभीर आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं। मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए केवल योजना नहीं, बल्कि उनकी जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियाँ इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और मजदूर, किसान व गरीब वर्ग के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ती रहेगी। पीसीसी प्रभारी मोहन डागर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ पूरी तरह जनविरोधी हैं। मनरेगा में बजट कटौती, तकनीकी अड़चनें, मजदूरी भुगतान में देरी कर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में जनजागरण अभियान, विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि मनरेगा में नियमों का बदलाव सीधे तौर पर मजदूरों के रोजगार के अधिकार पर हमला है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की लगातार अनदेखी कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मनरेगा को कमजोर करने वाले सभी फैसले वापस लिए जाएं, योजना के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया जाए, मजदूरों को समय पर पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा मनरेगा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। यदि सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियाँ नहीं बदलीं तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। कांग्रेस नेता सुनील परिहार ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार किसान, मजदूर और आमजन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर खत्म कर गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के साथ सीधा अन्याय किया जा रहा है। भाजपा सरकार की यह जनविरोधी सोच ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। आम जनता सब देख और समझ रही है, और समय आने पर जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।
प्रेस वार्ता में बाड़मेर–जैसलमेर–बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पीसीसी से बाड़मेर–बालोतरा प्रभारी मोहन डागर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, कांग्रेस नेता सुनील परिहार, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट इंद्राराम प्रजापत, पूर्व सभापति रतनलाल खत्री, मेहबूब खान सिंधी, गिरधारीलाल चौधरी, प्रहलाद धतरवाल, हेमंत भाटिया, ओम भाटिया, श्रवण सुन्देशा, रमेश पटेल पारलु, सलीम खिलेरी, रहे।

Subscribe to my channel


