जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बसंत पंचमी पर होगा सर्व समाज की बेटियों का प्राणिग्रहण संस्कार
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर:
विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की सामाजिक एकता, भाईचारे एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की कार्य-योजना को आगे बढ़ाते हुए, सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर टोंक जिले की पावन धरा डिग्गी कल्याण जी में किया जाएगा।
यह समारोह अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की प्रेरणा उन्हें विश्व रत्न स्व. महावीर प्रसाद टोरड़ी से मिली है। टोरड़ी का उद्देश्य था:
गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक सहयोग
दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची पर रोक
सामाजिक एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा
समानता एवं समरसता का संदेश
इन्हीं उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा सामाजिक सरोकार की भावना से विभिन्न समाज, जाति एवं वर्ग के वर-वधुओं को एक ही मंडप में सामूहिक रूप से विवाह बंधन में बांधने का कार्य कर रहे हैं। वर-वधुओं को आशीर्वाद स्वरूप उपहार मंच के प्रेरक सदस्यों एवं समाज सेवियों द्वारा भेंट किए जाएंगे।
श्री कल्याण घणी सर्व धर्म फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न समाजों की बेटियों के विवाह हेतु ऐसे सामूहिक विवाह समारोह वर्ष में तीन बार आयोजित किए जाते हैं। इस सर्व समाज विवाह सम्मेलन में समाज के प्रमुख व्यक्तियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है।
हिंदू वैदिक सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सभी सदस्य एकजुट होकर इस विवाह समारोह का आयोजन कर रहे हैं। समारोह में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों को भी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
विवाह समारोह में ग्लोबल एम्बेसेडर (वैश्विक राजदूत)
श्री प्रदीप राठी, श्री एम. देवराज जैन, डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा, श्रीमती आशा डामोर एवं श्री सर्वेन्द्रजीत सिंह द्वारा समस्त बारातियों एवं अतिथिगणों का स्वागत किया जाएगा।

Subscribe to my channel


