देशब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सांसदों के MPLADS फंड पर बड़ा सवाल: अपने क्षेत्र छोड़, दूसरे राज्यों में खर्च क्यों?

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) का उद्देश्य है कि सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कराएं, लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़े इस उद्देश्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कई भाजपा सांसदों ने अपने फंड का बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में खर्च किया है। अब सवाल उठ रहा है — जनता के पैसे की जवाबदेही कौन लेगा?

📌 1. विवेक ठाकुर (नवादा, बिहार)

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने अपने MPLADS फंड से इंदौर (मध्य प्रदेश) में 14.99 लाख रुपये खर्च किए।

जब वे बिहार से सांसद हैं, तो अपने क्षेत्र के विकास की बजाय बाहर क्यों?

📌 2. चुन्नीलाल गरासिया (राजस्थान)

राजस्थान से सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में 49.70 लाख रुपये खर्च कर दिए।

क्या राजस्थान की जनता को विकास की जरूरत नहीं?

📌 3. रवनीत सिंह (राजस्थान)

रवनीत सिंह ने MPLADS फंड से —

करनाल (हरियाणा) – 5 लाख

अमृतसर (पंजाब) – 1 लाख + 85 हजार

जालंधर (पंजाब) – 13.49 लाख

खर्च कर दिए।

राजस्थान से सांसद होकर पैसा दूसरे राज्यों में क्यों?

📌 4. धर्मबीर सिंह (भिवानी, हरियाणा)

उन्होंने —

ठाणे (महाराष्ट्र) – 21 लाख

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – 7.36 लाख

खर्च किए।

हरियाणा की जनता पूछ रही है – हमारा हक कहां गया?

📌 5. घनश्याम तिवारी (राजस्थान)

उन्होंने —

हमीरपुर (हिमाचल) – 5 लाख

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – 20 लाख

दिए।

राजस्थान में विकास कार्य छोड़कर बाहर क्यों?

📌 6. डॉ. सिकंदर कुमार (हिमाचल प्रदेश)

उन्होंने MPLADS फंड से —

शाहजहांपुर (UP) – 25 लाख

रतलाम (MP) – 25 लाख

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़) – 25 लाख

खर्च किए।

हिमाचल की जनता पूछ रही है – हमारा पैसा बाहर क्यों?

📌 7. गोविंदभाई लालजीभाई धोळाखिया (गुजरात)

उन्होंने आगरा (UP) में 2.5 लाख रुपये की लागत से 5 बार जल टंकी/संप पंप लगवाए।

गुजरात का पैसा यूपी में क्यों?

📌 8. सतनाम सिंह संधू (नामित राज्यसभा सांसद, चंडीगढ़)

उन्होंने —

लेह लद्दाख – 10 लाख

अमृतसर – 10 लाख

रूपनगर – 10 लाख

पुलवामा – 10 लाख

खर्च किए।

देशभर में पैसा बांटा जा रहा है, लेकिन जवाबदेही कौन तय करेगा?

❗ बड़ा सवाल

🔹 क्या MPLADS फंड का इस्तेमाल अपने क्षेत्र के विकास के लिए नहीं होना चाहिए?

🔹 क्या भाजपा बताएगी कि इन सांसदों ने अपनी जनता के हिस्से का पैसा बाहर क्यों भेजा?

🔹 क्या यह जनता के साथ विश्वासघात नहीं है?

🗣️ जनता पूछ रही है – भाजपा क्या जवाब देगी?

देशभर में अब यह सवाल उठने लगा है कि “जनता का पैसा, जनता के हक में क्यों नहीं?”

अगर सांसद अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे राज्यों में फंड खर्च करेंगे, तो उनके क्षेत्र का विकास कौन करेगा?

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button