बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

नारी सशक्तिकरण हेतु आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला आर्य समाज, गांधीपुरा बालोतरा द्वारा आयोजित प्रांतीय कन्या व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह तेरापंथ सिवांची मालाणी भवन में आयोजित हुआ।

समापन समारोह में रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया, कैलाश गर्ग, रोटेरियन राजेश सिंहल एवं रोटरी बोर्ड सदस्य अभिषेक जिंदल ने सहभागिता की।

इस अवसर पर आर्य समाज के अध्यक्ष श्री दिलीप जी द्वारा रोटरी क्लब अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्षों का साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शिविर बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में समाज के गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button