उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
बस्ती में एफपीओ व प्रगतिशील किसानों को निर्यात हेतु प्रशिक्षण, एपीडा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)।
जनपद में एफपीओ (Farmer Producer Organisation) एवं प्रगतिशील कृषकों को अपने औद्यानिक फसलों एवं प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की संस्था एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) तथा उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स, बंजरिया, बस्ती में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एपीडा के प्रतिनिधि शुभम राय एवं जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने किसानों को अपने उत्पादों के निर्यात हेतु एपीडा से लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, निर्यात के विभिन्न चरणों, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं एफपीओ की क्षमता निर्माण (Capacity Building) एवं संवेदीकरण (Awareness) को बढ़ावा देना रहा, ताकि वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा सकें।
इस अवसर पर जनपद की चितरगड़िया फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, ग्रीन सूत्रा एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी सहित अन्य एफपीओ एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Subscribe to my channel


