उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

सघन मत्स्य पालन योजना: महिला मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम पर मिलेगा अनुदान, आवेदन 7 जनवरी तक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 31 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)।

तालाबों में सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य पालक विकास अभिकरण बस्ती द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राज्य सेक्टर की ‘सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना’ संचालित की जा रही है।

मत्स्य पालक विकास अभिकरण बस्ती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि यह योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए है, जिसके अंतर्गत जनपद की पात्र महिला लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि योजना में मत्स्य बीज हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र की महिला मत्स्य पालक एवं पट्टे पर तालाब संचालित करने वाली ऐसी महिला मत्स्य पालक जिनके पट्टे की अवधि में कम से कम 05 वर्ष शेष हैं, आवेदन के लिए पात्र होंगी।

योजना के तहत 0.5 हेक्टेयर के तालाब पर 01 एयरेटर तथा 1.0 हेक्टेयर अथवा उससे बड़े तालाब पर अधिकतम 02 एयरेटर लगाए जाने का प्रावधान है। आवेदन करने वाली महिला मत्स्य पालक के तालाब में वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4 से 5 टन प्रति हेक्टेयर होनी आवश्यक है।

एयरेटर की इकाई लागत 0.50 लाख रुपये निर्धारित है। सामान्य वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत अनुदान (0.25 लाख रुपये) तथा अनुसूचित जाति की महिला मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान (0.30 लाख रुपये) प्रदान किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पहले 24 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक खोला गया था, लेकिन पर्याप्त आवेदन न मिलने एवं कुछ लाभार्थियों के बैकआउट होने के कारण अब पोर्टल को 29 दिसम्बर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक पुनः खोला गया है।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इच्छुक महिला मत्स्य पालक कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन (तृतीय तल), बस्ती से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button