बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की ज़ूम बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रस्ट की भविष्य की कार्ययोजना, सेवा प्रोजेक्ट्स और वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ट्रस्टियों से सेवा के बड़े प्रोजेक्ट्स, सीएसआर (CSR) योजनाओं, महावीर इंटरनेशनल फैलो एवं मेजर डोनर कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा मार्गदर्शन के माध्यम से सेवा कार्यों को और सशक्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के आय–व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा बजट प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में अंकेशक (ऑडिटर) की नियुक्ति भी सर्वसम्मति से की गई।

ट्रस्टी वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय कार्यों के अनुमोदन के साथ-साथ आगामी तीन महीनों में विशेष सक्रियता के साथ कार्य करने तथा वर्तमान सत्र के साथ-साथ आगामी सत्र में भी ट्रस्ट के कार्यों में निरंतर योगदान देने का ट्रस्टियों ने विश्वास व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहनलाल वैद ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन ट्रस्ट के योगदान को सराहनीय बताया तथा महावीर इंटरनेशनल की अपेक्स कार्य प्रणाली को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी वीर रणजीत सिंह जी कुम्भट एवं वीर विजय जी बाफना ने मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही अन्य ट्रस्टियों ने भी अपने-अपने सकारात्मक सुझाव और विचार साझा किए।

बैठक का समापन संगठन की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button