उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, उदयशंकर शुक्ल ग्यारहवीं बार जिलाध्यक्ष बने

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। सोमवार को परशुरामपुर बीआरसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बस्ती की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उदय शंकर शुक्ल को ग्यारहवीं बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।
साथ ही जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ल और दिवाकर सिंह ने भी उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
समारोह में परशुरामपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा के खिलाफ शिक्षक विरोधी और संगठन विरोधी कार्यों का प्रत्यावेदन दिया। इस पर जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति के आधार पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने देवेन्द्र वर्मा को संगठन के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। अब ब्लॉक इकाई के संगठनात्मक कार्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अगुवाई में संचालित होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश शंकर शुक्ल, नरेन्द्र दूबे, रवींद्र नाथ, भरत राम, सुनील पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, उपेंद्र पाण्डेय, सुखराज गुप्ता, नवनीत मालवीय, उर्मिला देवी, शारदा देवी, राम ललित, भगवान दास, धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, पंच बहादुर यादव, अर्चना देवी और शोभावती देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


