उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में 30 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)।
जनपद बस्ती में पशुपालकों की सुविधा एवं पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेला (मण्डल स्तरीय) का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 30 दिसम्बर 2025, मंगलवार को बड़ोखर बाजार, ग्राम पंचायत बड़ोखर, न्याय पंचायत बड़ोखर, विकास खण्ड रामनगर, तहसील भानपुर में आयोजित होगा।
यह पशु आरोग्य मेला प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक (कार्य समाप्ति तक) चलेगा। मेले में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, उपचार, टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का वितरण, परामर्श एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
मेले में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पशुओं की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा तथा पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पोषण एवं रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
उक्त जानकारी जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर द्वारा दी गई है। प्रशासन ने जनपद के अधिक से अधिक पशुपालकों से मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
Subscribe to my channel


