देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानविश्व
भिवाड़ी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के खिलाफ जताया आक्रोश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड भिवाड़ी के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए कथित नरसंहार के विरोध में एक भव्य विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन मनसा चौक, भिवाड़ी में प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस विषय में हस्तक्षेप करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हिंसा हो रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सह मंत्री योगेंद्र मोहन वासने, सह मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष इन्दु त्यागी, मातृशक्ति सहसंयोजिका साधना त्यागी एवं संगीता करमाकर सहित निर्मल दीक्षित, मनोज राय, विनोद ठेकेदार, उमेश सेंगर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए।

Subscribe to my channel


