
राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर में आयोजित सात दिवसीय विशाल बाल मेले का शुभारंभ मठाधीश एवं शंखवादक विकास सेवग, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सोनगरा, संयोजक डॉ. रामदयाल भाटी तथा शिक्षाविद एवं प्राचार्य पिंकी शर्मा के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर स्मृति मंदिर परिसर में अरदास एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रिया जी एवं उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मधुर गीतों की प्रस्तुति पर श्रोता “वाह-वाह” करते नजर आए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक बन गया।
सात दिवसीय बाल मेले में प्रतिदिन शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न प्रकार की स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं, करियर काउंसलिंग, सेमिनार एवं अन्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में बच्चों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रिया पार्टी के सदस्यों — आशीष गहलोत, चंद्र गहलोत, गोविंद गहलोत, उदित नारायण पारिक, कपिल कुमावत, प्रिया शर्मा एवं रवि मोहता — को प्रमाण पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सुरेंद्र विजयवर्गीय, बी.एल. पारिक, मुकेश स्वामी, बुधराम, गायत्री गिरी, गीता खरगोदिया, अरविंद, महेंद्र सिंह स्वामी, शिव मारू, प्रेम सोनी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्मृति मंदिर के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सोनगरा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह विशाल बाल मेला 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं के लिए प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Subscribe to my channel


