अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में प्रधानमंत्री आवास पर कब्जे का आरोप, पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

जनपद बस्ती के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला विश्वनाथपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी राजेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिले अपने आवास पर अवैध कब्जे और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा है।

पीड़िता उर्मिला देवी के अनुसार वह अनुसूचित जाति की महिला हैं और उन्हें वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री/इंदिरा आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण कराकर वह अपने बच्चों के साथ रह रही थीं। आरोप है कि पति के नशे की लत और पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष के शोभाराम चौरसिया व उनके परिवारजनों ने जबरन आवास पर कब्जा कर लिया।

पीड़िता का कहना है कि 6 नवंबर 2025 को शोभाराम चौरसिया ने कथित रूप से मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और उनकी तीन बेटियों को भी घर में जबरन घुसने नहीं दिया गया। वर्तमान में पीड़िता अपने पति, बेटियों और सास के साथ ठंड के मौसम में बाहर रहने को मजबूर है।

उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले लोग आए दिन गाली-गलौज और धमकी दे रहे हैं तथा कह रहे हैं कि यदि थाने में शिकायत की गई तो जान से मार देंगे। पीड़िता का यह भी कहना है कि उक्त लोग प्रभावशाली हैं और सरकारी आवास को हड़पना चाहते हैं।

पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button