उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में खादी एवं ग्रामोद्योग की 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)

खादी एवं ग्रामोद्योग की 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, बस्ती में किया जा रहा है, जो 29 दिसम्बर 2025 तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विविध उत्पाद आमजन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एल.बी. सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोकगीतों का भी आयोजन किया गया है, जिससे मेले का वातावरण और भी आकर्षक बन गया है। प्रदर्शनी में कुल 104 स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उच्च गुणवत्ता के खादी उत्पाद रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में भदोही की कालीन, भागलपुर (बिहार) की सिल्क, कन्नौज की धूपबत्ती, राजस्थान के बीकानेर के पापड़, बड़ी, भुजिया व नमकीन, इटावा के चूर्ण, कानपुर के लेदर उत्पाद, बस्ती का फर्नीचर एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त प्रेरणा कैंटीन, माटीकला के अंतर्गत निर्मित उत्पादों सहित अन्य जनपदों से आए ग्रामोद्योगी उत्पाद भी आकर्षक छूट के साथ बिक्री के लिए रखे गए हैं।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, बस्ती द्वारा समस्त क्षेत्र व नगरवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और भारी छूट का लाभ उठाएं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button