उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नाजिर जितेन्द्र कुमार ने सफाई कर्मी को मारा पीटाः सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो आन्दोलन- अजय आर्य

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय आर्य के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, सफाई कर्मियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि विभिन्न कार्यालयों में सम्बद्ध पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारियों और एसआईआर में लगाये गये विकास खण्डों में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद कराया जाय। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कुदरत अली 11 वर्षो से कलेक्टेªट में सम्बद्ध है। गत 18 दिसम्बर को कार्यालय आते समय जाम के कारण कुछ देर हो गया। जब वे हस्ताक्षर बनाने जा रहे थे तो नाजिर सदर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जातिगत, धार्मिक आक्षेप लगाते हुये भद्दी-भद्दी गालियां दी और पानी की बोतल फेंककर लात घूसों से मारा पीटा। इससे उसका चश्मा टूट गया।

संघ जिलाध्यक्ष अजय आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि नाजिर सदर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, इनके खिलाफ सेक्स रैकेट का पहले से मुकदमा चल रहा है, इसमें वे जेल भी काट चुके हैं। नाजिर जितेन्द्र कुमार ने सफाई कर्मी को धमकी देते हुये कहा है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड पायेगा।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कछिया में सफाईकर्मी राम सुमेर गौतम, विजय कुमार, अखिलेश कुमार यादव और गायत्री देवी को गांव के सोनू सिंह पुत्र तिलकनरायन सिंह ने बुरी तरह से मारा पीटा और जाति सूचक गालियां देते हुये धमकी दिया कि गांव में दिखाई पड़े तो जान से मार दूंगा। इससे सफाई कर्मी डरे हुये हैं।

संघ जिलाध्यक्ष अजय आर्य ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि नाजिर सदर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को निलम्बित करने के साथ ही गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कछिया निवासी सोनू सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराया जाय। न्याय न मिला तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा।

डीएम को ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी, लेखा सम्प्रेक्षक अमित चक्रवर्ती, मंशाराम चौधरी, अशोक कुमार चौहान, राजेश चौहान, भरतराम, बजरंगी, बलराम यादव, रामपाल भारती, सन्तोष पाण्डेय, बुधईराम, गुड्डू पाण्डेय, शिवा कुमार, शशिकान्त, सूरज कुमार, राम सुरेश चौधरी, मायाराम चौधरी, राम सहाय यादव, सुधीर भारती, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, राजकुमार के साथ ही अनेक सफाईकर्मी शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button