उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षा मित्रों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापनः स्थानान्तरण, समायोजन सुनिश्चित कराने की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। गुरूवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षा मित्रो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बीएसए अनूप कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि शासनादेश के अनुरूप जनपद में शिक्षा मित्रो का स्थानान्तरण और समायोजन सुनिश्चित कराया जाय। संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया कि तत्काल प्रभाव से शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
शिक्षा मित्र संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने बीएसए को बताया कि शिक्षा मित्रों को समय से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक समस्यायें आ रही है। बीएसए ने पटल सहायक और खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय बिल प्रति माह 5 तारीख को अवश्य आ जाय।
बीएसए को ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से संघ के जिला संरक्षक संजय यादव, जिला महामंत्री दिनेश उपाध्याय, संगठन मंत्री संदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पाठक, राणा प्रताप सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।
Subscribe to my channel


