LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

मेडिकल इमरजेंसी में तैयार मिलेंगे डॉक्टर:रात में भी सेवाएं देने उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा समिति का गठन

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर

नीमच जिले में अगर रात्रि के वक्त मेडिकल इमरजेंसी में सबसे पहला ऑप्शन जिला चिकित्सालय होता है। जबकि दूसरा ऑप्शन उदयपुर या इंदौर रैफर का होता है। लेकिन, यहां रात्रि में इलाज और चिकित्सक उपलब्ध हो जाए यह आसान नहीं होता है। जबकि इंदौर या उदयपुर जाना रिस्की हो जाता है। ऐसे में नीमच के प्रबुद्ध लोगों ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा समिति का गठन किया है। यह समिति रात्रि में पीड़ित को डॉक्टर उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

*4 डॉक्टर सेवाएं देने के लिए होंगे तैयार*

शिक्षा स्वास्थ्य समिति शहर ने अब तक चार चिकित्सकों को जोड़ लिया है। जिसमें डॉ. कमलेश पाटीदार (श्रीराम हॉस्पिटल), डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. सिद्धि वर्धन चौरड़िया (चौरड़िया हॉस्पिटल) और ऑथोपेडिक डॉ. दीपक सिंहल शामिल हैं।

*समिति की बैठक में ये हुए शामिल*

समिति की शनिवार रात को शहर के एक निजी होटल में बैठक भी हुई। जिसमें शामिल समिति सदस्य ओपी सिंहल (सीए), राजेश जायसवाल (पराग),ओमप्रकाश अग्रवाल (संजय तेल), जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, सत्येंद्र राठौर (ब्लड बैंक), मुस्तफा चौपड़ा,भरत जाजू, दिलीप चौधरी, कमल सिंह, गोपाल चंद्रवंशी ने चर्चा की, और रात्रि में उपलब्ध होने के लिए 4 चिकित्सकों की सहमति से अवगत कराया है।

*हेल्प लाइन नंबर किए जारी, रात्रि में उपलब्ध होगी सेवा*

समिति सदस्य ओपी सिंहल, राजेश जायसवाल, तरुण बाहेती और मुस्तफा चौपड़ा ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से देखने में आ रहा है कि जिस व्यक्ति की एप्रोच होती है, उसे निजी चिकित्सक उपलब्ध होने की संभावना रहती है। जबकि जिसकी पहुंच नहीं रहती उसे निजी चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। लोगों को रात्रि में डॉक्टरों के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे हालातों को देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य समिति ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बीड़ा उठाया है। समिति पीड़ितों को रात्रि में चिकित्सक और उपचार मुहैया कराएगी। इसके लिए समिति की निजी चिकित्सकों से चर्चा जारी है। अब तक शहर के 4 चिकित्सकों ने समिति की पहल समाज से सरोकार को समर्थन देते हुए सहमति दी है। समिति आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्तियों को निः:शुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि रात्रि में उपचार के लिए परेशान होने वाले पीड़ितों के लिए समिति ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर संपर्क करने पर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कोई भी व्यक्ति 9425104810 नंबर पर तरुण बाहेती, 9303504149 पर राजेश जायसवाल और 9425368556 पर सत्येंद्र सिंह राठौर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button