उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 दिसंबर 2025:
उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड बस्ती द्वारा तहसील हरैय, वि०ख० विकमजोत, ग्राम लखना पो०-पचवस में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री विजय शंकर पाठक को विभाग की ओर से बुके एवं सौगात देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, स्वरोजगार में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि इच्छुक अभ्यर्थी, जो उद्योग स्थापना में रुचि रखते हैं, वे अपने आवेदन पत्र कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आवेदन जमा करने के लिए कार्यालय का स्थान:
विकास परिसर भवन, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बस्ती।
(एल०बी० सिंह)
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बस्ती

Subscribe to my channel


