उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

जिंदगी जिंदाबाद के पांचवे सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए डॉक्टर केसी चंदोला,16 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 

Dr. KC Chandola attended the fifth mass marriage ceremony of Zindagi Zindabad and blessed the 16 newly married couples.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर…रुद्रपुर शहर के चंदोला हॉस्पिटल के अध्यक्ष केसी चंदोला की गरिमामयी उपस्थिति में सामाजिक संस्था जिंदगी जिंदाबाद द्वारा आयोजित पाँचवाँ सामूहिक विवाह समारोह कल भव्यता और भावनात्मक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

सिटी क्लब, रुद्रपुर में आयोजित इस समारोह में 16 निर्धन कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान डॉक्टर केसी चंदोला ने कहा कि इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह रहा है और इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर गया कि जब समाज एकजुट होता है।

तो सेवा केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मान बन जाता है। जिंदगी जिंदाबाद पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह जैसे संवेदनशील सामाजिक कार्यों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का सहारा बन रही है।

संस्था का यह पाँचवाँ आयोजन न केवल संख्या में बड़ा है बल्कि व्यवस्थाओं, अनुशासन और मानवीय गरिमा के लिहाज से भी अनुकरणीय भी है।समारोह स्थल पर 16 वर-वधुओं के लिए सुसज्जित मंडप, पारंपरिक रीति-रिवाज, भोजन व्यवस्था और गृहस्थी के आवश्यक सामान—सब कुछ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान डॉक्टर केसी चंदोला, अभिषेक अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, विधायक शिव अरोरा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, पुनीत मित्तल, प्रदीप बंसल, बलविंदर सिंह बल्लू, हरजिंदर सिंह लाडी, करमजीत सिंह चन्ना, हरप्रीत सिंह,सहित शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button