बस्ती, 15 दिसम्बर 2025: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श और उनके समाधान के उद्देश्य से जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक 16 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 12:30 बजे कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में स्थानीय उद्योगों और व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक की जानकारी उपायुक्त उद्योग ने दी।
जिलाधिकारी ने व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ बैठक में उपस्थित हों, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।