उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में महिला आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में महिला जागरूकता कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 15 दिसंबर 2025:
राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती एकता सिंह दिनॉक आगामी 17 दिसंबर 2025 को बस्ती में एक विशेष महिला जागरूकता एवं कल्याणकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही जागरूकता चौपाल और महिला जनसुनवाई का आयोजन भी किया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए सभी महिलाओं से आमंत्रण किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर अपने सवाल और सुझाव साझा करें।
यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके कल्याण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Subscribe to my channel


