उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा, कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मण्डल के लिए नामित विशेष रोल प्रेक्षक, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स श्री कुणाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभावार एसआईआर की अब तक की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि प्रशासन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम मतदाताओं के आपसी सहयोग से ही एसआईआर का कार्य पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सकता है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुल मैप्ड मतदाता 14,28,095 के सापेक्ष नो-मैपिंग डाटा 1,55,687 शेष है, जिस पर कार्यवाही प्रगति पर है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि एसडी वोटर्स के पुनरीक्षण का विधानसभावार प्रतिशत इस प्रकार है—

307 हर्रैया: 15.43%

308 कप्तानगंज: 14.48%

309 रूधौली: 15.82%

310 बस्ती सदर: 22.41%

311 महादेवा: 15.04%

जबकि समस्त विधानसभाओं का कुल प्रतिशत 16.61% है।

रोल प्रेक्षक ने अद्यतन प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कोई क्रिटिकल समस्या नहीं है और जिला प्रशासन पूरी सतर्कता व निष्ठा से कार्य कर रहा है। अवशेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने समस्त आरओ एवं ईआरओ को डाटा वेरिफिकेशन सतर्कता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में एसआईआर मैपिंग की वैधता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

अंत में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार एसआईआर कार्य को पूरी गंभीरता, मेहनत और लगन से कराया जा रहा है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए भी अपेक्षित सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

बैठक में भाजपा से दिलीप पाण्डेय, सपा से जावेद पिण्डारी, कांग्रेस से बाबूराम सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से के.के. तिवारी, आप से रामसुभाष वर्मा, सीपीआई से वैदिक द्विवेदी, बीएसपी से जयहिंद गौतम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी/आरओ, ईआरओ एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button