बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा में 28 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की योजना, 570 फैक्ट्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा। शहर और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सीईटीपी से 570 फैक्ट्रियों तक 28 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। यह पहल न केवल औद्योगिक इकाइयों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

बालोतरा शहर मंडल अध्यक्ष श्री योगेश गहलोत ने इस दूरदर्शी कार्य के लिए विधायक श्री अरुण चौधरी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह परियोजना बालोतरा के उद्योग क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी और यहां के उद्योग जगत के भविष्य को उज्जवल बनाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पाइपलाइन से औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार आएगा और शहर का पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

बालोतरा के विकास और प्रगति के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो शहर के उद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button