उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बेटी पैदा होने पर राजेन्द्रा हास्पिटल में है निःशुल्क सुविधा

मातृ शिशु से जुड़ी सभी सेवायें हास्पिटल में उपलब्ध- डा. ईशा कपूर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। ऐसे समय में जबकि निजी अस्पतालों के मनमानी की खबरे लगातार आ रही है यह खबर राहत वाली है कि राजेन्द्रा हास्पिटल में बेटी पैदा होने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यही नहीं बेबी किट के साथ ही मिठाई भी उपलब्ध कराया जाता है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. ईशा कपूर ने बताया कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया गया है। बेटी के जन्म पर राजेन्द्रा हास्पिटल में नार्मल डिलेवरी पर दवा के साथ सभी सुविधायें निःशुल्क हैं।

डा. ईशा कपूर ने बताया कि राजेन्द्रा हास्पिटल बायपोखर के निकट राजेन्द्रनगर में स्थित है। पिछले 4 वर्षो से हास्पिटल द्वारा 24 घंटे की सेवायें दी जाती है और फोन पर भी एम्बुलेन्स सेवायें उपलब्ध करा दी जाती है। हास्पिटल में मातृ शिशु से सम्बंधित सभी सेवायें उपलब्ध हैं। बताया कि लेबल थ्री का एनआईसीयू, आईसीयू, के.एम.सी. के साथ मातृ शिशु से सम्बंधित सभी सुविधायें उपलब्ध है। हास्पिटल में सबसे सस्ता आपरेशन किया जाता है। लड़की पैदा होने पर उसके डिस्चार्ज होने पर एम्बुलेन्स से निःशुल्क घर तक पहुंचाया जाता है और हास्पिटल में आयुष्मान सेवा भी उपलब्ध है।

डा. निशा कपूर ने कहा कि ठंड के मौसम में घर का बना खाना, साग, सब्जी खायें और सर्दी से बचाव करें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button